वैवाहिक आयोजनों में कम पहुंच रहे रिश्तेदार

Published at :28 Apr 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
वैवाहिक आयोजनों में कम पहुंच रहे रिश्तेदार

दिघवारा : प्रखंड अधीन क्षेत्रों में हर जगह विवाह आयोजनों की तैयारी हो रही है. लेकिन, उत्साह व उमंग की जगह दहशत सा माहौल है. मांगलिक कार्यो वाले घरों में इस बार रिश्तेदार व परिचितों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद कम है. भूकंप के लगातार झटकों ने वर व कन्या पक्ष की तैयारियों […]

विज्ञापन
दिघवारा : प्रखंड अधीन क्षेत्रों में हर जगह विवाह आयोजनों की तैयारी हो रही है. लेकिन, उत्साह व उमंग की जगह दहशत सा माहौल है. मांगलिक कार्यो वाले घरों में इस बार रिश्तेदार व परिचितों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद कम है. भूकंप के लगातार झटकों ने वर व कन्या पक्ष की तैयारियों को भी झटका दिया है.
रिश्तेदार भूकंप का हवाला देकर शादी में शामिल न होने की बात कह चुके हैं. हर कोई आयोजन में शामिल होने की बजाय परिजनों के साथ रहना मुनासिब समझ रहा है. जिन जगहों पर पिछले तीन दिनों में विवाह संपन्न हुए, वहां पहुंचने वाले लोगों की उपस्थिति काफी कम दिखी.
विवाह की कम, भूकंप की चर्चा ज्यादा : प्रखंड के रामपुरआमी, बस्तीजलाल, शीतलपुर, त्रिलोकचक, हराजी, झौवा आदि जगहों पर इन दिनों विवाह समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, मगर इन जगहों पर विवाह की कम भूकंप की चर्चा ज्यादा सुनने को मिल रही है. नगर के विभिन्न वार्डो में आयोजित विवाह समारोह का हाल भी कुछ ऐसा ही है.
शॉर्ट कट में हो रही तैयारी : कल तक जिन घरों में विवाह को यादगार बनाने के लिए तैयारियों को भव्य रूप दिया जा रहा था, वहां भूकंप के झटकों के कारण तैयारियों में कटौती की गयी है. कई जगह भव्य पंडाल बनाने का भी ऑर्डर रद्द किया गया है.
महिलाओं की कम दिख रही उपस्थिति : विवाह से पूर्व महिलाओं द्वारा गाये जानेवाले गीतों को लेकर रात्रि में महिलाएं कम संख्या में पहुंचती देखी जाती है. तिलकोत्सव, कथा मटको में भी कई जगहों पर उपस्थिति कम दिखी. कहीं बारात में जानेवाली गाड़ियां भी खाली नजर आयीं.
ड्राइवर बाराती का इंतजार करते नजर आये. बेटी की शादी में भी कई जगहों पर भीड़ सा नजारा न दिखा.भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं लोग : जिन वर व कन्या पक्ष के घरों में शादी का आयोजन है, वहां तैयारियों में खलल पड़ा है. हर कोई शादी के बेहतर ढंग से गुजरने के लिए ईश्वर की प्रार्थना कर रहे हैं. दूल्हे राजा व दुल्हन के उत्साह को भूकंप ने चकनाचूर किया है.
ये हैं विवाह के मुहूर्त
अप्रैल-28 व 30 अप्रैल
मई- 1,2,3,4,5, 6,7,9,10,14,15, 27,28,29,30 व 31 मई
जून- 1,2,3,5 व 12 जून
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन