आग से झुलसी महिला की मौत

Published at :28 Apr 2015 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
आग से झुलसी महिला की मौत

छपरा (सारण) : जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी गांव में आग से झुलसी महिला की मौत उपचार के दौरान सोमवार को सदर अस्पताल में हो गयी. संदेहास्पद स्थिति में सिकंदर राय की पत्नी 22 वर्षीय इंदू देवी उर्फ नीतू देवी झुलस गयी थी. भगवान बाजार थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी गांव में आग से झुलसी महिला की मौत उपचार के दौरान सोमवार को सदर अस्पताल में हो गयी. संदेहास्पद स्थिति में सिकंदर राय की पत्नी 22 वर्षीय इंदू देवी उर्फ नीतू देवी झुलस गयी थी.
भगवान बाजार थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. परिजनों के अनुसार महिला खाना बनाते समय रविवार को दिन में कपड़ें में आग पकड़ने से झुलस गयी थी जिसे उपचार के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया था. इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
आग से हजारों की संपत्ति राख : जलालपुर. रविवार को बीती रात सवरी बाजार में एक घर में आग लगने से घर में रखी हजारों रुपये मूल्य की वस्तु आग के चपेट में आने से जल कर राख हो गयी. उक्त कलामुद्दीन अंसारी का बताया बताया गया है. आग लगी के कारण का पता नहीं लग पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन