ट्रक ने कार व बस में मारी टक्कर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2015 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

दरियापुर : थाना क्षेत्र के शीतलपुर परसा रोड के दरियापुर बाजार में एक ट्रक ने ओवर टेक करने के दरम्यान कार में ठोकर मारी दी. इसके बाद खड़ी बस में भी टक्कर मार दी, जिससे बस में बैठे आठ यात्री घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक शीतलपुर की ओर से परसा जा रहे ओवर लोड […]
विज्ञापन
दरियापुर : थाना क्षेत्र के शीतलपुर परसा रोड के दरियापुर बाजार में एक ट्रक ने ओवर टेक करने के दरम्यान कार में ठोकर मारी दी. इसके बाद खड़ी बस में भी टक्कर मार दी, जिससे बस में बैठे आठ यात्री घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक शीतलपुर की ओर से परसा जा रहे ओवर लोड ट्रक दरियापुर बाजार में ओवर टेक करने लगा,
जिसमें अपने आगे जा रही कार को धक्का मार दिया, इससे कार करीब 50 गज आगे की ओर फेंका गयी. कार में बैठे चार लोगों में से एक महिला प्रियंका कुमारी का सिर फट गया. अन्य सभी बैठे लोग बाल-बाल बच गये.
इसके बाद अनियंत्रित ट्रक ने रोड के किनारे खड़ी बस में सामने से टक्कर मार दी. जिसकी वजह से बस में बैठे सात यात्राी पूरी तरह जख्मी हो गये. जिसमें मकेर थाना के विजय कुमार गुप्ता स्थानीय थाना क्षेत्र के मनोज कुमार, हड़पुर गांव निवासी मुकेश राय, महदलीचक गांव निवासी राजीव कुमार, परसा पचलख गांव निवासी राजेंद्र मांझी, श्रीराम राय तथा सीवान के बसतपुर गांव निवासी अजय कुमार यादव है.
जिनकी पीएचसी दरियापुर में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, सीओ अमित रंजन तथा स्थानीय भाजपा नेता नागेंद्र सिंह ने घायलों को पीएचसी में भेजा. हादसे की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. थानाध्यक्ष ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










