अचेतावस्था में ट्रेन से उतारे गये दो यात्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर दो यात्री बेहोशी की हालत में रविवार की रात ट्रेन से उतारा गया. बेहोश मिले यात्रियों को राजकीय रेलवे पुलिस ने उपचार के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. दोनों यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह के द्वारा नशा खिला कर लूट लिये जाने की आशंका है. दोनों यात्रियों […]
विज्ञापन
छपरा : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर दो यात्री बेहोशी की हालत में रविवार की रात ट्रेन से उतारा गया. बेहोश मिले यात्रियों को राजकीय रेलवे पुलिस ने उपचार के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया. दोनों यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह के द्वारा नशा खिला कर लूट लिये जाने की आशंका है.
दोनों यात्रियों के अचेत रहने के कारण घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है. दोनों यात्रियों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका है. रेल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि यात्रियों के होश में आने के बाद बयान दर्ज कर संबंधित थाने को प्राथमिकी दर्ज करने के लिये भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










