तीन महीने से ज्यादा समय से गायब शिक्षक होंगे बरखास्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ छपरा (सदर) : विद्यालयों में तीन माह से ज्यादा समय से गायब शिक्षकों को बरखास्त करें तथा 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दे. यह निर्देश डीएम दीपक आनंद ने सोमवार को समाहरणालय सभा […]
विज्ञापन
75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
छपरा (सदर) : विद्यालयों में तीन माह से ज्यादा समय से गायब शिक्षकों को बरखास्त करें तथा 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दे. यह निर्देश डीएम दीपक आनंद ने सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में शिक्षा विभाग एवं सर्व शिक्षा के कार्यो की समीक्षा के दौरान कही.
विद्यालय में फर्जी नामांकन के मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी बीइइओ को निर्देश दिया कि फर्जी नामांकन हर हाल में जांच के बाद रद्द किया जाये. बैठक में डीएम ने इस बात पर नाराजगी जतायी कि विद्यार्थी छ:छ: महीने विद्यालय नहीं आते तथा उनकी उपस्थिति बनती रहती है. नये सत्र में एक भी फर्जी नामांकन जांच के बाद पाया गया कि तो संबंधित डीइओ पर कार्रवाई होगी.
कस्तूरबा विद्यालय में पर्याप्त छात्राओं का नामांकन कराये :बैठक में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पर्याप्त छात्राओं के नामांकन, पाठ्यपुस्तक समय पर उपलब्ध कराने, एमडीएम के नियमित संचालन पर जोर देते हुए कार्य नहीं करने वाले कर्मियों को कार्य मुक्त करने का निर्देश दिया.
बैठक में डीइओ शिवेंद्र कुमार शर्मा, डीपीओ स्थापना एलएन रजक, डीपीओ एमडीएम अवधेश बिहारी, अजीत सिंह, बिजुली राम तथा अन्य बीइओ व पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रतिमाह 20 निरीक्षण व 10 औचक निरीक्षण करें
बैठक में डीएम ने पिछले माह कुछ बीइओ द्वारा विद्यालय के निरीक्षण पर असंतोष जताते हुए कहा गया कि न तो निरीक्षण के दौरान जवाब तलब किया गया और न कोई कार्रवाई हुई. इसका मतलब है कि सब कुछ ठीक -ठाक है. प्रत्येक बीइओ अप्रैल माह में 20 निरीक्षण तथा 10 औचक निरीक्षण प्रभावकारी ढंग से करेंगे.
उन्होंने जिलास्तरीय टीम के निरीक्षण में अप्रैल माह में किसी भी विद्यालय में अनियमिततता पाये जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही. पानापुर, मकेर, दिघवारा, जलालपुर, बनियापुर के बीइओ द्वारा गत माह लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण नहीं करने पर डीएम ने फटकार लगायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










