बड़े वाहनों का परिचालन रहा ठप

Published at :31 Mar 2015 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
बड़े वाहनों का परिचालन रहा ठप

छपरा (नगर)/सोनपुर : अभाविप द्वारा सोमवार को घोषित बिहार बंद का व्यापक असर जिले में नजर आया. सुबह से ही जिला मुख्यालय में अलग-अलग टोलियों में निकले परिषद् कार्यकर्ता जगह-जगह पर सड़कों पर टायर जला कर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया. 26 मार्च को पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों को […]

विज्ञापन

छपरा (नगर)/सोनपुर : अभाविप द्वारा सोमवार को घोषित बिहार बंद का व्यापक असर जिले में नजर आया. सुबह से ही जिला मुख्यालय में अलग-अलग टोलियों में निकले परिषद् कार्यकर्ता जगह-जगह पर सड़कों पर टायर जला कर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया.

26 मार्च को पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों को बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा घोषित बिहार बंद के समर्थन सुबह से ही परिषद् कार्यकर्ता झंडे-बैनर के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों पर निकल पड़े. शहर के पश्चिमी हिस्से में वार्ड संख्या 1 से 22 तक अवधेश कुमार, रितेश रंजन, विनोद राज, विवेक कुमार, आकाश कुमार ने ब्रह्मपुर, गुदरी, राजेंद्र कॉलेज मोड़ आदि के समीप बीच सड़क पर टायर जला कर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र कॉलेज सहित शिक्षण संस्थानों को भी बंद करा दिया.

वहीं, वार्ड संख्या 23 से 44 तक संगठन के प्रदेश मंत्री चरण दास, नगर मंत्री अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराते हुए वाहनों का परिचालन ठप कर दिया. दो बजे तक सड़कों पर वाहनों का परिचालन ठप रहा. बाइक सवार जहां बंद समर्थकों से बचते नजर आये. वहीं ऑटो सहित बड़े वाहन भी जगह-जगह पर रुके रहे.

सोनपुर संवाददाता के अनुसार, पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ परिषद् की सोनपुर इकाई द्वारा सोनपुर बाजार सहित कोचिंग व अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद कराया गया. बंद के दौरान सोनपुर के विभिन्न मार्गो को छात्रों ने टायर जला कर व बांस बल्ला से घेर कर घंटों जाम कर दिया. छात्रों का जत्था बंदी के बाद सभा में बदल गया. सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष कुमार ने कहा कि नीतीश सरकार निरंकुश हो चुकी है. आनेवाले दिनों में बिहार के छात्र युवा नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकेंगे.सभा को परिषद् के संरक्षक सुधीर कुमार सिंह भोला ने भी संबोधित किया. बंद का नेतृत्व विवि प्रमुख तनुज सौरभ तथा नगरा अध्यक्ष प्रो अमरेंद्र चौरसिया ने किया.

कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी :बंद समर्थकों ने पूरा दिन सड़कों पर धूमधाम कर बंद कराते रहे. इस क्रम में करीब तीन बजे सैकड़ों परिषद् कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी. बंद समर्थकों को नगर थाना परिसर में रखा गया. गिरफ्तारी देनेवालों में प्रदेश संगठन मंत्री चरण दास, विवि संगठन मंत्री विवेक कुमार, वाइएसी के संयोजक नवलेश कुमार सिंह, विनोद राज, रितेश रंजन, जिला संयोजक अवधेश कुमार, आकाश कुमार, रंजन यादव, अखिलेश मांझी, राजा बाबू, आजाद कुमार, गोलू कुमार, मो इमरान, मुन्नु कुमार, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन