412 कार्टन विदेशी शराब के साथ ट्रक जब्त, चालक धराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2019 7:01 AM

विज्ञापन

मांझी (सारण) : मांझी पुलिस ने जयप्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ से 412 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक को जब्त कर लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के समुंद्र सिंह का पुत्र दया शंकर सिंह बताया जाता है. थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना […]

विज्ञापन
मांझी (सारण) : मांझी पुलिस ने जयप्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ से 412 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक को जब्त कर लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र के समुंद्र सिंह का पुत्र दया शंकर सिंह बताया जाता है.
थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि होली के अवसर पर अवैध शराब के कारोबारी हरियाणा से शराब की बड़ी खेप लेकर आने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर जयप्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग लगायी गयी. चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से एक ट्रक आ रहा था.
सूचना के आधार पर जांच के दौरान ट्रक को पकड़ा गया. पुलिस को चकमा देने के लिए शराब कारोबारियों के द्वारा ट्रक पर हरे मटर के अंदर छिपा कर शराब लायी जा रही थी. पकड़े गये चालक से पुलिस ने पूछताछ की. उसने हरियाणा से शराब लाने की बात बतायी.
चालक ने पुलिस को बताया कि हरियाणा से हरे मटर के अंदर शराब लाद कर फरीदाबाद तक दूसरे चालक ने लाकर गाड़ी मुझे दे दी. शराब लदी गाड़ी को बिहार में पहुंचा देने पर शराब कारोबारियों के द्वारा 20 हजार रुपये दिये जाते हैं. चालक ने बिहार के सीतामढ़ी में शराब डिलिवरी देने की बात स्वीकारी है.
गाड़ी के अंदर 100 कार्टन बियर तथा 312 कार्टन विभिन्न प्रकार की शराब लदी हुई थी. बरामद शराब की मात्रा 4400 लीटर बतायी जाती है. पुलिस ने गिरफ्तार चालक से शराब के कारोबारी के संबंध तथा शराब को किस धंधेबाज को डिलिवरी देनी है इसकी जानकारी ली.
चालक ने अंतरजिला लगभग एक दर्जन शराब कारोबारियों की जानकारी दी है. चालक ने शराब से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी है. मिले जानकारी के अनुसार पुलिस ने शराब के कई धंधेबाजों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
पुलिस इस मामले में गाड़ी मालिक तथा गिरफ्तार चालक तथा तस्करों के विरुद्ध नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है. वाहन चेकिंग के दौरान पुअनि जय प्रकाश पांडेय, सअनि शिव शंकर दुबे के अलावा जिला शस्त्र बल के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन