जेपी यूनिवर्सिटी में 21 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित, छुट्टी में भी छात्र करा सकेंगे ये काम…

जेपीयू का प्रशासनिक भवन
JP University Summer Vacation: पीआरओ राजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई से 21 जून तक विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा.
JP University Summer Vacation: (छपरा से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट) जयप्रकाश विश्वविद्यालय में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है. पीआरओ राजेश पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई से 21 जून तक विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सभी अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा. यह अवकाश केवल शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए घोषित किया गया है.
छुट्टी में भी जारी रहेगा विश्वविद्यालय और कॉलेजों का कामकाज
ग्रीष्मावकाश के दौरान विश्वविद्यालय तथा सभी कॉलेजों के कार्यालय खुले रहेंगे और नियमित कामकाज चलता रहेगा. इस संबंध में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों के विभागाध्यक्षों को नोटिफिकेशन भेज दिया गया है.
अवकाश के दौरान तैयार होगा परीक्षा शेड्यूल
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान आगामी परीक्षाओं की तैयारियां की जाएंगी. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-27 की परीक्षा का शेड्यूल भी इसी अवधि में तैयार किया जाएगा. इसके अलावा हाल ही में हुई स्नातक और पीजी परीक्षाओं के अंक पत्र तैयार करने का कार्य भी जारी रहेगा.
कॉलेजों में एक्टिव रहेगा हेल्प डेस्क
इस समय स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है. छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क एक्टिव मोड में रहेगा. विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि प्रतिदिन दो कर्मी हेल्प डेस्क पर मौजूद रहेंगे, ताकि नामांकन और उससे जुड़ी जानकारी छात्रों को आसानी से मिल सके.
पेंडिंग कार्यों और अंक पत्र सुधार का होगा निबटारा
परीक्षा विभाग में ग्रीष्मावकाश के दौरान कई लंबित कार्यों का निबटारा किया जाएगा. पूर्व की परीक्षाओं के अंक पत्रों में हुई त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया भी इस दौरान पूरी की जाएगी. विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि अवकाश अवधि में सभी सुधार आवेदनों का निपटारा कर दिया जाए. ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद पीजी फोर्थ सेमेस्टर और स्नातक के कुछ पुराने सत्रों की परीक्षाओं की तिथि घोषित की जाएगी. वहीं कई कॉलेजों और पीजी विभागों ने अवकाश के दौरान ऑनलाइन मोड में वर्चुअल कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है, ताकि समय पर सिलेबस पूरा किया जा सके.
Also Read: छपरा में ट्रेन से हो रही थी शराब की तस्करी, ईसी टू कोच में बैठे थे तस्कर, पुलिस ने 5 को दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










