OPPO Find X9s vs Find X9: फीचर्स लगभग एक जैसे, लेकिन कीमत में अंतर, जानें किसे खरीदना है बेस्ट डील

Published by : Shivani Shah Updated At : 25 May 2026 1:00 PM

विज्ञापन

OPPO Find X9s vs Find X9

OPPO के नए OPPO Find X9s और OPPO Find X9 में डिजाइन और फीचर्स काफी समान हैं, लेकिन प्रोसेसर, कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में हल्का अंतर देखने को मिलता है. खास बात यह है कि ज्यादा प्रीमियम फीचर्स देने वाला Find X9, Find X9s से 5000 रुपये सस्ता है.

विज्ञापन

अगर आप Oppo का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन OPPO के नए OPPO Find X9s और OPPO Find X9 के बीच कन्फ्यूज हैं, तो सिर्फ नया मॉडल देखकर फैसला लेना सही नहीं होगा. दोनों स्मार्टफोन दिखने में काफी हद तक एक जैसे हैं और फीचर्स भी लगभग समान मिलते हैं, लेकिन असली फर्क परफॉर्मेंस, कैमरा, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में नजर आता है. खास बात यह है कि नया Find X9s कई मामलों में Find X9 से महंगा है, जबकि कुछ जरूरी फीचर्स पुराने मॉडल में ज्यादा प्रीमियम मिलते हैं. ऐसे में सवाल यही है कि आखिर दोनों में से आपके लिए कौन-सा फोन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगा?

OPPO Find X9s vs Find X9: कीमत

Oppo का नया Find X9s कीमत के मामले में Find X9 से महंगा है, जबकि कई स्पेसिफिकेशंस में Find X9 ज्यादा प्रीमियम माना जा रहा है.

वेरिएंट OPPO Find X9s कीमत OPPO Find X9 कीमत
12GB + 256GB 79,999 रुपये74,999 रुपये
12GB + 512GB89,999 रुपये 8,999 रुपये

OPPO Find X9s vs Find X9: डिजाइन और डिस्प्ले

दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे डिजाइन के साथ आते हैं. इनमें स्क्वायर शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर दिया गया है. फर्क सिर्फ कलर ऑप्शंस में देखने को मिलता है. Find X9s को Midnight Grey, Lavender Sky और Sunset Orange जैसे यंग और वाइब्रेंट कलर्स में पेश किया गया है. वहीं Find X9 Velvet Red, Titanium Grey और Space Black जैसे क्लासिक फ्लैगशिप कलर्स में उपलब्ध है.

डिस्प्ले की बात करें, तो दोनों फोन में 6.59-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 1,800 निट्स HBM ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है. IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ दोनों फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित हैं.

OPPO Find X9s vs Find X9: कैमरा

कैमरे के मामले में दोनों स्मार्टफोन काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन Find X9 थोड़ा ज्यादा प्रीमियम कैमरा हार्डवेयर ऑफर करता है. Find X9s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) शामिल है. फोन 6x लॉसलेस जूम और 32MP फ्रंट कैमरा भी सपोर्ट करता है.

दूसरी तरफ, Find X9 में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYT-808 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony LYT-600 टेलीफोटो कैमरा मौजूद है. यह भी 3x ऑप्टिकल और 6x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है.

नॉर्मल फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए दोनों फोन शानदार रिजल्ट देंगे. हालांकि Find X9 का बड़ा LYT-808 सेंसर लो-लाइट फोटोग्राफी और डिटेलिंग में थोड़ा बेहतर परफॉर्म कर सकता है.

OPPO Find X9s vs Find X9: परफॉर्मेंस

दोनों फोन के बीच सबसे बड़ा अंतर प्रोसेसर का है. OPPO Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है, जबकि Find X9 ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आता है. हालांकि रोजमर्रा के इस्तेमाल में दोनों फोन काफी स्मूद परफॉर्मेंस देंगे. मल्टीटास्किंग, गेमिंग, कैमरा प्रोसेसिंग और AI फीचर्स में ज्यादा अंतर महसूस नहीं होगा. लेकिन हैवी गेमिंग और लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस के लिए Find X9 थोड़ा बेहतर है.

OPPO Find X9s vs Find X9: सॉफ्टवेयर और अपडेट्स

दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलते हैं. इनमें नए AI फीचर्स, स्मूद एनिमेशन और बेहतर मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस मिलता है. हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट्स के मामले में दोनों में अंतर है. Find X9 को 5 बड़े Android अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. वहीं, Find X9s को 4 बड़े Android अपडेट्स दिए जाएंगे. यानी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिहाज से Find X9 थोड़ा ज्यादा फ्यूचर-प्रूफ माना जा सकता है.

OPPO Find X9s vs Find X9: बैटरी और चार्जिंग

दोनों स्मार्टफोन में 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आसानी से पूरे दिन का बैकअप दे सकती है. दोनों में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. हालांकि Find X9 में 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो Find X9s में नहीं मिलता. ऐसे में वायरलेस चार्जिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Find X9 ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन बन जाता है.

कौन-सा फोन खरीदना बेहतर?

अगर आप ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेंसर, वायरलेस चार्जिंग और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो OPPO Find X9 ज्यादा प्रीमियम और वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन है. साथ ही ये Find X9s से थोड़ा सस्ता भी है. लेकिन अगर आप फ्लैगशिप डिजाइन, शानदार कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस वाला थोड़ा नया मॉडल चाहते हैं, तो Find X9s भी एक दमदार ऑप्शन है. हालांकि, इसके लिए आपको Find X9 के मुकाबले 5000 रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9s vs Vivo X300 FE: कैमरा में दोनों तगड़े, लेकिन बाकी फीचर्स में कौन आगे? जानें यहां

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola