श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, पूर्व मंत्री बोले- यज्ञ से शुद्ध होता है समाज और वातावरण

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय महायज्ञ में हुए शामिल

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा स्थित शिल्हौरी में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के प्रवचन मंच का उद्घाटन रविवार की देर शाम पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

Saran News: (मढ़ौरा सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट)

आपके शहर में

विज्ञापन

सारण जिले के मढ़ौरा स्थित शिल्हौरी में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के प्रवचन मंच का उद्घाटन रविवार की देर शाम पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने फीता काटकर किया. इस दौरान यज्ञ समिति ने पूर्व मंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.

कथावाचक और संतों का हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध कथावाचक शिवांजलि किशोरी और प्रसिद्ध संत श्रीधर बाबा के प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी का भव्य स्वागत किया गया. श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच संतों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा यज्ञ परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया.

पूर्व मंत्री बोले, यज्ञ से फैलती है सकारात्मक ऊर्जा

उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण भी शुद्ध होता है. उन्होंने महायज्ञ की सफलता की कामना करते हुए आयोजन समिति को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

मुरारी स्वामी की अमृतवाणी सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

प्रवचन मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुरारी स्वामी ने अपनी अमृतमयी वाणी से लोगों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया. उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद मनुष्य को यह दुर्लभ मानव जीवन प्राप्त होता है. इसलिए हर व्यक्ति को गोविंद का स्मरण करते हुए भक्ति मार्ग से जुड़ा रहना चाहिए.

धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

महायज्ञ के दौरान पंडित सर्वेश्वर उपाध्याय, डॉ. जितेंद्र कुमार, आचार्य आलोक, प्रो. भागीरथ शास्त्री, विष्णु गुप्ता, राकेश राय और जवाहर राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. यज्ञ स्थल पर देर रात तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा.

Also Read: सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर की गैरहाजिरी से घंटों रुका पोस्टमार्टम, परिजनों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन