सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर की गैरहाजिरी से घंटों रुका पोस्टमार्टम, परिजनों का फूटा गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

शव परीक्षा कक्ष

Chhapra News: ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से पोस्टमार्टम प्रक्रिया प्रभावित हो गई और मृतक के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Chhapra News: (हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)

आपके शहर में

विज्ञापन

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के अनुपस्थित रहने से पोस्टमार्टम प्रक्रिया प्रभावित हो गई और मृतक के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. उपाधीक्षक डॉ. के एम दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहायक राजेश कुमार राम ने डॉ. विकास कुमार से कई बार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला.

परिजनों का फूटा गुस्सा

बताया गया कि डॉ.विकास कुमार को पहले से ही इस तिथि पर पोस्टमार्टम ड्यूटी की जानकारी थी. चिकित्सक की गैरमौजूदगी के कारण पोस्टमार्टम कार्य में देरी हुई, जिससे मृतक के परिजनों में नाराजगी बढ़ गई. अस्पताल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आमजन के आक्रोश के कारण विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई.

वैकल्पिक व्यवस्था करने में प्रशासन के छूटे पसीने

मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. अस्पताल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इस दौरान अनावश्यक प्रशासनिक दबाव भी बना रहा. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

डॉक्टर पर विभागीय कार्रवाई की चर्चा तेज

प्रशासनिक आदेश की अवहेलना और कर्तव्य में लापरवाही को लेकर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है. अस्पताल प्रशासन मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की तैयारी में जुटा है.

Also Read: जेपी यूनिवर्सिटी में 21 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित, छुट्टी में भी छात्र करा सकेंगे ये काम…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन