Samastipur News : चोरी की आभूषण के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Sep 2024 11:27 PM

विज्ञापन

कमहेसी थाना क्षेत्र नवाबगंज गांव में 20 व 27 जून की रात नवाबगंज गांव के राम किशोर शर्मा व चकमहेसी कोठीया गांव के मदन सहनी के घर में चोरी हुई थी .

विज्ञापन

कल्याणपुर. चकमहेसी थाना क्षेत्र नवाबगंज गांव में 20 व 27 जून की रात नवाबगंज गांव के राम किशोर शर्मा व चकमहेसी कोठीया गांव के मदन सहनी के घर में चोरी हुई थी . मामले में थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने दल बल के साथ छापामारी कर के चोरी के आभूषण के साथ तीन चोर को गिरफ्तार किया है. जिसमें चकमहेसी गांव के स्वर्गये चंदेश्वर पासवान के पुत्र सुनील पासवान , मथुरा पुर थाना क्षेत्र के चकमोरा गांव के दिनेश दास के पुत्र अर्जून दास व स्थानीय थाना क्षेत्र के करुआ गांव के सुनील पौदार की पत्नी गुंजा देवी शामिल है .वहीं इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया ,कि चोरी की आभुषण में तीन जोड़ी पायल, मांग टिका दो सोना के हनुमानी, मंगल सूत्र सहित अन्य सोने चांदी की आभूषण पुलिस ने बरामद किया है .जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. वही तीनों को गिरफ्तार चोरों को हिरासत में ले कर समस्तीपुर भेज दिया गया है. यह जानकारी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन