समस्तीपुर: सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने उभरते खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News Sanjay kumar trivedi sports award ceremony players honored

खेल सम्मान समारोह में सम्मानित खिलाड़ी

Samastipur News: पूसा में स्वर्गीय संजय कुमार त्रिवेदी खेल सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन और जिप सदस्य मंजू देवी द्वारा जिला व राज्य स्तर के उभरते खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर के पूसा से सुभाष चंद्र कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से पूसा प्रखंड के हरपुर स्थित जिला परिषद सदस्य के आवास पर स्वर्गीय संजय कुमार त्रिवेदी खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बिहार के उभरते हुए खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मंजू देवी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.

खेल नीति से मिल रहा बढ़ावा 

मंजू देवी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर सम्मान और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जो सरकार का एक बेहद सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा कि आज उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने जिला और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.

प्रतिवर्ष होता है आयोजन 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष फैसल अहमद ने कहा कि ग्रामीण और जिला स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना हम सबका फर्ज है. पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय संजय कुमार त्रिवेदी की याद में हर वर्ष खेलकूद और सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता है.

ये खिलाड़ी हुए सम्मानित 

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रंजना कुमारी (वैशाली), मोहम्मद साकिब, सलोनी कुमारी, कोमल कुमारी और धर्मेंद्र कुमार उर्फ मोदी सहित कई उभरते खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मौके पर शिवम त्रिवेदी, संजीव कुमार, पंकज कुमार राय, चंदन कुमार और विशाल पासवान सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन