Samastipur News:हक के लिए संघर्षरत रहेंगे : प्रदेश महासचिव
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 6:50 PM
विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के बैनर तले जिलास्तरीय बैठक लालाबाबू शर्मा के कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुई.
Samastipur News: समस्तीपुर : विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के बैनर तले जिलास्तरीय बैठक लालाबाबू शर्मा के कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुई. अध्यक्षता शत्रुघ्न शर्मा ने की. प्रदेश महासचिव शिव पूजन ठाकुर ने कहा कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी बढ़ई समाज उपेक्षित है. वर्तमान सरकार ने इस समाज के विरुद्ध बनाये गये कानून को समाप्त करने व बढ़ई समाज के विरुद्ध दायर 356 झूठे मुकदमे वापस लेने का वादा किया था. लेकिन अभी तक एक भी मुकदमा वापस नहीं लिया गया है. जबकि इन मुकदमों में 18 हजार बढ़ई जेल भी जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी समाज के पास अपने हक के लिए संघर्ष के सिवा कोई दूसरा उपाय नहीं है. जब तक संख्या बल के हिसाब से सत्ता में हिस्सेदारी नहीं मिलेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. राज्य उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि इस चुनावी वर्ष में सभी राजनीतिक दल के लोग लोभ देने आयेंगे लेकिन किसी के जाल में फंसना नहीं है. जिला सचिव राहुल रमण ने कहा कि यह संस्था सदस्यता आधारित संगठन है इसलिए नये सदस्य बनाने पर जोड़ दिया जायेगा. सभी प्रखण्डों में बैठक आयोजित कर समाज के लोगों में जागरूकता लाकर उन्हें जोड़ा जायेगा. कोषाध्यक्ष लालाबाबू शर्मा ने कहा कि संस्था का एक अपना कार्यालय के लिए भूमि होना बहुत जरूरी है. इस वर्ष भूमि खरीद कर कार्यालय बनाने का आश्वासन दिया. मौके पर मदन शर्मा, हरिश्चन्द्र शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, गुड्डू शर्मा, अमरेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जगदीश शर्मा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










