ePaper

Samastipur News:एलआइसी अभिकर्ताओं के हक व अधिकार के लिए उठी आवाज

Updated at : 14 Sep 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:एलआइसी अभिकर्ताओं के हक व अधिकार के लिए उठी आवाज

लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन मंडलीय परिषद की आम बैठक और समस्तीपुर शाखा के चुनाव रविवार को शहर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में संपन्न हुई.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन मंडलीय परिषद की आम बैठक और समस्तीपुर शाखा के चुनाव रविवार को शहर के एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में संपन्न हुई. इसमें क्षेत्रिय प्रतिनिधियों ने एलआसी अभिकर्ताओं की समस्या को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की. साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया. क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने कहा कि निगम प्रबंधक अभिकर्ताओं को सम्मान दें, सुविधाओं में समुचित बढोत्तरी करे, कमिशन और सुविधा में कटौती, क्लेम में गलत बीमा के नाम पर अभिकर्ताओं को प्रताड़ित करना बंद करे. अभिकर्ताओं को अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट रहना चाहिए.

– लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन मंडलीय परिषद की आम बैठक और समस्तीपुर शाखा के चुनाव संपन्न

संगठनात्मक शक्ति से ही संघर्ष सफल होगा. उन्होंने सरकार से बुढापे के सहारा पेंशन, ग्रेच्यूटी कैलकुलेशन में प्रथम वर्ष कमिशन और टी एंड एम का समायोजन करते हुए ग्रेच्यूटी 20 लाख करने, ग्रुप टर्म इंश्योरेंस 50 लाख करने, निगम में सीएलआइए को वैधानिक दर्जा देने, एलआइसी शाखा में अभिकर्ताओं के बैठने की जगह मांग की. इसके अलावे अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. इसके उपरांत क्षेत्रिय प्रतिनिधि सदस्यों की देखरेख में समस्तीपुर शाखा का आम चुनाव संपन्न कराया गया. इसमें सर्वसम्मति से ललित कुमार झा को अध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार सिंह और रमेश प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार पप्पू को सचिव, संजय कुमार और कुंदन कुमार को सह सचिव, अंबुज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया. इसके अलावे बेगूसराय मंडल कमेटी भी गठित की गयी है. इसमें अमोद कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, रामाकांत राय मंडल सचिव, इजाज अहमद मुख्यालय सचिव, सुबोध कुमार मिश्र, उदय कुमार यादव संयुक्त सचिव, मनोज कुमार सिंह और अरुण कुमार मिश्र संयुक्त सचिव चयनित किए गए हैं. चयनित सदस्यों को आगामी तीन माह के अंतराल में आम सभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गयी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र साह ने की. संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, मुजफ्फरपुर मंडल अध्यक्ष विनोद झा, उपाध्यक्ष क्युमेर रेहान, बेगूसराय मंडल उपाध्यक्ष एजाज अहमद, अमोद कुमार समेत काफी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन