Samastipur News:पोषण भी-पढ़ाई भी का सिंघिया में दिया गया प्रशिक्षण

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 19 May 2025 6:02 PM

विज्ञापन

पोषण भी पढ़ाई भी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 110 आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया. प्रारंभिक बाल्यावस्था में देखभाल एवं शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निपुण भारत दिशा निर्देश पर प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:सिंघिया : पोषण भी पढ़ाई भी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 110 आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया. प्रारंभिक बाल्यावस्था में देखभाल एवं शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निपुण भारत दिशा निर्देश पर प्रशिक्षण दिया गया. विभिन्न टूल्स का उपयोग किया गया. इसके साथ ही बाल गीत, चेतना गीत, खेल- खेल से सीखना, रोल प्ले, मोटिवेशनल वीडियो एवं प्रेजेंटेशन द्वारा माड्यूल नवचेतना, आधारशिला एवं मार्गदर्शिका का विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया. महिला पर्यवेक्षिका राधा कुमारी ने बाल विकास, पोषण, स्कूल पूर्व शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, वृद्धि निगरानी, कुपोषित, अत्यंत कुपोषित बच्चों की पहचान देखभाल एवं परामर्श, एनीमिया नियंत्रण, पोषण वाटिका का संवर्धन एवं अर्ली चाइल्डहुड केयर और एजुकेशन के एकीकृत दृष्टिकोण पर गहन चर्चा की. प्रशिक्षण में पीरामल फाउंडेशन के अंजय कुमार, महिला पर्यवेक्षिका राधा कुमारी, कुमारी मिथिलेश, स्मृति कुमारी, प्रखंड समन्वयक ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन