ePaper

Samastipur News:प्रशिक्षकों ने मतदान की प्रक्रिया से कराया अवगत

Updated at : 14 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:प्रशिक्षकों ने मतदान की प्रक्रिया से कराया अवगत

367 मतदान केन्द्रों पर लगातार 26 वें दिन इवीएम मशीन से वोटिंग करने की प्रक्रिया के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : मतदाता जागरूकता अभियान में 134 उजियारपुर विधानसभा अंतर्गत उजियारपुर के 28 और दलसिंहसराय के 7 पंचायत सहित नगर पंचायत मिलाकर कुल 367 मतदान केन्द्रों पर लगातार 26 वें दिन इवीएम मशीन से वोटिंग करने की प्रक्रिया के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया गया. इसके लिए आयोग द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक संजीव कुमार एवं सुधाकर महतो ने इवीएम मशीन दिखाया. मतदाताओं से वोटिंग करवा कर वीवी पैट में अंकित फोटो दिखाकर लोगों को मतदान का तरीका बताया. बीएलओ मनोज कुमार साह, राजीव कुमार, रंजन, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार राय, मनोज दास, गणेश झा, रामभरोस चौरसिया, सुरेश शर्मा, सूरज कुमार, विनय कुमार, विरेंद्र शर्मा, नवीन कुमार, विकास कुमार, संजय राय आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर दल सहयोगी संजय झा, सुरक्षाकर्मी संतोष पासवान, सुनील पासवान, दिनेश प्रसाद, संजीत कुमार, शिल्पी कुमारी, अनमोल कुमार, रामलाल सिंह, नरेश महतो, शिवसागर सिंह, चांदनी कुमारी, इन्दु कुमारी, अनिता देवी, माला देवी, लवली, सोनावती देवी, गीता देवी, सुशीला देवी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन