Samastipur News:जगमोहरा में मिथिला महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान आज

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 19 May 2025 6:14 PM

विज्ञापन

मिथिला महाकुंभ का आयोजन त्रिवेणी संगम घाट जगमोहरा में 20 मई तक चलेगा. अंतिम शाही स्नान 20 मई को होगा.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : मिथिला महाकुंभ का आयोजन त्रिवेणी संगम घाट जगमोहरा में 20 मई तक चलेगा. अंतिम शाही स्नान 20 मई को होगा. इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. आयोजन समिति के संयोजक पिंटू परदेसी ने जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से मुलाकात कर कार्यक्रम का विस्तृत विवरण साझा किया. इस दौरान उन्होंने डीएम को मिथिला महाकुंभ पत्रिका भेंट की. आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया. डीएम ने प्रशासनिक सहयोग का पूर्ण आश्वासन देते हुए आयोजन की सराहना की. महाकुंभ का प्रथम शाही स्नान 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर संपन्न हुआ. आयोजन समिति के सदस्य अर्जुन मुखिया, बेनी यादव, पंकज कुमार, मुकेश, अनिल मुखिया आदि दिन-रात समर्पित भाव से व्यवस्था संभाल रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन