बाइक सवार को बचाने के दौरान टैंकरोली डिवाइडर से टकरायी

शहर के एनएच 28 स्थित सरदारगंज चौक के पास मंगलवार को एक भयानक हादसा होते-होते बच गया.
दलसिंहसराय : शहर के एनएच 28 स्थित सरदारगंज चौक के पास मंगलवार को एक भयानक हादसा होते-होते बच गया. जब एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में टैंकरोली चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. जानकारी के अनुसार टैंकरोली बेगूसराय से मुसरीघरारी की ओर जा रही थी. इसी दौरान सरदारगंज चौक के पास एक बाइक सवार सड़क पार कर रहा था. सामने बाइक को देखकर टैंकलोरी चालक बाइक सवार को बचाने के क्रम में डिवाइडर से टकरा गयी. हालांकि, इस दौरान ड्राइवर को हल्की चोट आयी. जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा काफी मशक्कत के बाद वहां से टैंकरोली हटवाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




