Samastipur News: चार दिन से धरने पर बैठे छात्रों ने शुरू किया अनशन, सभी विषयों में PG की पढ़ाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News: चार दिन से धरने पर बैठे छात्रों ने शुरू किया अनशन, सभी विषयों में PG की पढ़ाई की मांग

चार दिन से धरने पर बैठे छात्रों ने शुरू किया अनशन, सभी विषयों में PG की पढ़ाई की मांग

Samastipur News: समस्तीपुर के डीबीकेएन कॉलेज नरहन में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र अनशन पर बैठ गए हैं. चार दिनों के धरने के बाद प्रशासन के न पहुंचने पर यह फैसला लिया गया.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर के डीबीकेएन कॉलेज नरहन में सभी विषयों में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर भारत का छात्र फेडरेशन (SFI) के बैनर तले चल रहा आंदोलन अब उग्र हो गया है. लगातार चार दिनों तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के बाद भी जब विश्वविद्यालय या कॉलेज प्रशासन का कोई प्रतिनिधि मिलने नहीं पहुंचा, तो छात्रों ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी. अनशन की शुरुआत आंदोलनकारी छात्रों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की.

भीषण गर्मी में बिगड़ी छात्रों की तबीयत, फिर भी हौसले बुलंद

पिछले चार दिनों से जारी धरने और भीषण गर्मी के कारण कई छात्रों की तबीयत खराब हो चुकी है. डॉक्टरों की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर पुष्टि की है कि छात्र डिहाइड्रेशन, कमजोरी और थकान से जूझ रहे हैं. इसके बावजूद छात्रों का हौसला कम नहीं हुआ है. अनशन पर बैठने वालों में छात्र नेता केशव झा, राहुल कुशवाहा, दीपांशु कुमार, प्रिंस कुमार, प्रिंस कश्यप और आलोक कुमार शामिल हैं.

ग्रामीण और गरीब छात्रों के हक की लड़ाई

छात्र नेताओं का कहना है कि पिछले वर्ष हुए आंदोलन के बाद केवल हिंदी विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू की गई थी, लेकिन अन्य विषयों के छात्र आज भी वंचित हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है. धरना स्थल पर छात्र जनवादी गीतों और नारों के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार और अन्य समाजसेवियों ने इस आंदोलन को ग्रामीण व गरीब छात्रों के शिक्षा के अधिकार की न्यायपूर्ण लड़ाई बताते हुए अपना समर्थन दिया है.

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन