Samastipur News:अल्पसंख्यक जागरूकता सम्मेलन में जदयू को समर्थन

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 6:25 PM

विज्ञापन

अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू समस्तीपुर के तत्वावधान में राजनीतिक भागीदारी के परिप्रेक्ष्य में अल्पसंख्यक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू समस्तीपुर के तत्वावधान में राजनीतिक भागीदारी के परिप्रेक्ष्य में अल्पसंख्यक जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष असरार दानिश ने अध्यक्षता की. संचालन नदीम खान ने किया. वक्ताओं ने कहा कि जिले के 10 विधानसभा सीटों में अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या उल्लेखनीय है. किंतु अब तक उन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है. सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जदयू नेतृत्व से यह मांग की गयी कि आगामी चुनाव में कम से कम एक सीट अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आरक्षित करे. जदयू नेता सह नगर परिषद के पूर्व उप सभापति शारिक रहमान लवली ने कहा कि जदयू 10 विधानसभा में से किसी एक सीट से भी यदि किसी स्थानीय अल्पसंख्यक समाज से उम्मीदवार देती है तो अन्य सभी सीटों पर इसका लाभ मिलेगा. इस अवसर पर कारी मोतिउर रहमान, डॉ. बिस्मिल आरफी,मो. अजीमुद्दीन, नीम सेवा के जिलाध्यक्ष दानिश रहमान, मो. नौशाद,आदिल रहमान खान, नासरीन खातून, मसूद हसन, मोहन पॉल, आमिर आदिल, जलालपीर मजार के मुतावल्ली शब्बीर फरीदी, मो. नौशाद, हाजी बशीर, अनवर आलम, असलम रजा, शमसुद्दीन खान, मो. आरिफ, शारिक इब्राहीम, अफजल उजाले, सैयद मतीन अकबर, तबरेज गुल, मो. जाहिद आदि मौजूद रहे.सम्मेलन के अंत में सेपारित प्रस्ताव को ज्ञापन के रूप में जदयू नेतृत्व को सौंपने का निर्णय लिया गया।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन