श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस

डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित महावीर मानस मंदिर के पुजारी गौतम मिश्रा की देखरेख में चैती नवरात्र की धूम देखी जा रही है.
पूसा . डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित महावीर मानस मंदिर के पुजारी गौतम मिश्रा की देखरेख में चैती नवरात्र की धूम देखी जा रही है. प्रखंड के ओईनी स्थित महाकवि विद्यापति की कर्मस्थली ओईनी डीह स्थित चैती दुर्गा स्थान में पूजा समिति के कुल पुरोहित पंडित शंकर झा के निर्देशन में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना जारी है. पंडित झा ने बताया कि गुरुवार को पांचवें दिन माता के छठे स्वरूप, शक्ति, साहस और विजय का प्रतीक कात्यायनी माता की पूजा की गई. पूजा समिति के अध्यक्ष धनन्जय कुमार झा ने बताया कि गत वर्षों में जुटने वाली भीड़ से सबक लेते हुए इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किये हैं. जिसमें करीब गांव के 100 युवा स्वयंसेवकों की टीम तैनात रहेगी. चप्पे-चप्पे में शोहदों पर नजर रखने एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस भी तैनात रहेगी. इस अवसर पर उदय कुमार चौधरी, राकेश ठाकुर, कुमार विकास, चंदन कुमार झा, सन्त सुमन, पांचू पासवान, सुधांशु कुमार मुंशी, श्याम कुमार, आशीष कुमार पूजा के सफल संचालन में जुटे दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




