समस्तीपुर: जंक्शन से शाही लीची का सफर शुरू, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए भेजी गई खेप

जंक्शन पर लदान को रखा कार्टुन
Samastipur News: लीची के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है . समस्तीपुर जंक्शन के पार्सल विभाग से लीची की लोडिंग का काम आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है . सोमवार को पहले ही दिन करीब 127 कार्टन में बंद 1750 किलो लीची देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए रवाना की गई . मुख्य रूप से बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए यह बुकिंग की गई है . लीची की इस खेप को पवन एक्सप्रेस और सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के जरिए भेजा गया है .

हर दिन 500 कार्टन भेजने का लक्ष्य, रोसड़ा के व्यापारी भी बढ़ाएंगे मांग
व्यापारियों का कहना है कि मंगलवार से लीची की लोडिंग में और तेजी आएगी . खासकर रोसड़ा क्षेत्र के व्यापारी भी अब लीची की लोडिंग के लिए समस्तीपुर पार्सल विभाग पहुंचने वाले हैं . इस बढ़ती मांग को देखते हुए समस्तीपुर जंक्शन को करीब दो एसएलआर (SLR) बोगियों की जरूरत पड़ सकती है . पार्सल विभाग के अधिकारी व्यापारियों के संपर्क में हैं ताकि मांग के अनुसार एसएलआर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके . पार्सल विभाग रोजाना 400 से 500 कार्टन लीची भेजने का लक्ष्य लेकर चल रहा है .
मौसम अनुकूल होने से तैयार हुयी लीची
मुजफ्फरपुर में मौसम की बेरूखी अभी शाही लीची नहीं पक सकी है. वहीं समस्तीपुर में मौसम अनुकूल होने के कारण लीची तैयार है और पार्सल लोडिंग ने तेजी पकड़ ली है. मुजफ्फरपुर में लीची के पूरी तरह न पकने के कारण व्यापारी 24 मई के बाद रफ्तार पकड़ने की बात कह रहे हैं,
समस्तीपुर से अमन कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए