समस्तीपुर: सहयोग शिविर में कुव्यवस्था देख भड़के प्रभारी मंत्री, बाद में दर्जनों मामलों का हुआ निपटारा

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 19 May 2026 3:08 PM

विज्ञापन

सहयोग शिविर की तस्वीर

Samastipur News: पूसा में आयोजित सहयोग शिविर में कुव्यवस्था देखकर प्रभारी मंत्री दामोदर रावत भड़क गए और अधिकारियों को फटकार लगाई. जनप्रतिनिधियों की पहल पर मामला शांत हुआ और दर्जनों मामलों का निपटारा किया गया. पढें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आम जनता के लंबित मामलों के निपटारे के लिए पूसा प्रखंड की महमदपुर देवपार और हरपुर महमदा पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी दामोदर रावत और विशिष्ट अतिथि स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्जनों लंबित मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया.

कुव्यवस्था देख भड़के परिवहन मंत्री, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

सहयोग शिविर में सुबह से ही अपनी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस दौरान मौके पर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक कुव्यवस्था और अव्यवस्था देखने को मिली. काउंटर और बैठने की सही व्यवस्था न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. इसे देखकर प्रभारी मंत्री दामोदर रावत बेहद नाराज हो गए और उन्होंने मंच से ही संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए.

जनप्रतिनिधियों की पहल से संभला मामला, आवेदनों का हुआ निष्पादन

मंत्री के गुस्से और लोगों के हंगामे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने मोर्चा संभाला. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कतारबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से आवेदन जमा कराए. इस शिविर में समस्तीपुर सदर एसडीओ दिलीप कुमार के अलावा बीडीओ रविश कुमार रवि, सीओ पल्लवी, बीएओ शेखर कुमार मधुकर और मनरेगा पीओ अजीत कुमार सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे.

समस्तीपुर के पूसा से सुभाष कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन