ढाई साल बाद नेमार जूनियर की हुई वापसी, फीफा वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील ने किया टीम का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील फुटबॉल टीम की घोषणा

ब्राजील फुटबॉल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

ढाई साल बाद स्टार फुटबॉलर नेमार की ब्राजील टीम में वापसी हुई है. कार्लो एंसेलोटी ने उन्हें फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुना है. ब्राजील अपना पहला मुकाबला 13 जून को मोरक्को के खिलाफ खेलेगा.

विज्ञापन

Brazil: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में जूनियर नेमार की वापसी हुई है. ढाई साल बाद नेमार की टीम में वापसी हुई है. ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने टीम का ऐलान करते हुए सबसे आखिर में नेमार के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही ब्राजील मीडिया में पिछले कुछ समय से चल रही चयन को लेकर चर्चा भी खत्म हो गई.

नेमार को लेकर एंसेलोटी ने क्या कहा?

कार्लो एंसेलोटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने नेमार को सिर्फ बैकअप के तौर पर नहीं चुना है. वह अपनी खूबियों से टीम में नई जान डाल सकते हैं. चाहे वह एक मिनट खेलें या 90 मिनट, हमारे लिए मैदान पर बिताए गए समय की गुणवत्ता महत्वपूर्ण होगी. वह तभी खेलेंगे, जब वह इसके हकदार होंगे. इसका फैसला ट्रेनिंग के आधार पर किया जाएगा. टीम की उम्मीदें सिर्फ एक खिलाड़ी पर नहीं टिकी होनी चाहिए.

2023 में खेला था आखिरी मैच

34 वर्षीय नेमार ब्राजील के लिए अब तक 128 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और 79 गोल कर चुके हैं. ब्राजील की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर में खेला था. इसी मैच में उनके एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट लग गई थी.

बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व फॉरवर्ड इसके बाद लगातार चोटों से जूझते रहे. पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद नेमार ने सभी प्रतियोगिताओं में 38 मैचों में 17 गोल किए हैं. एंसेलोटी ने कहा, “हमने पूरे साल नेमार का मूल्यांकन किया है. वह टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और इस वर्ल्ड कप में हमारे लिए अहम साबित हो सकते हैं. उनकी जिम्मेदारी बाकी 25 खिलाड़ियों जैसी ही होगी.”

13 जून को मोरक्को से पहला मुकाबला

ब्राजील वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ करेगा. इसके बाद ग्रुप-सी में टीम का सामना हैती और स्कॉटलैंड से होगा. 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील का स्क्वाड

गोलकीपर: एलिसन (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाचे), वेवर्टन (ग्रेमियो).
डिफेंडर: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज (अल-अहली), वेस्ली (रोमा), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग).
मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), केसेमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पैक्वेटा (फ्लेमेंगो).
फॉरवर्ड: एंड्रिक (ल्योन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथियस कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्हा (बार्सिलोना), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सैंटोस), रेयान (बोर्नमाउथ).

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: प्रीमियर लीग जीतने से एक कदम दूर आर्सेनल, 22 साल बाद रच सकते हैं इतिहास

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola