Samastipur News:जनप्रतिनिधियों ने दी दिवंगत मुखिया को श्रद्धांजलि
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 7:09 PM
Exif_JPEG_420
प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभाकक्ष में शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि सभा की.
Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभाकक्ष में शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि सभा की. अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजय कुमार व प्रखंड प्रमुख रंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से की. इसमें करिहारा पंचायत के दिवंगत मुखिया मनाेरंजन गिरी की हत्या पर क्षोभ जताया. उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा. मुखिया अजय कुमार ने प्रशासन से उनके परिवार की सुरक्षा व मुआवजा देने की मांग की. मुखिया संघ के प्रखंड सचिव चन्द्रशेखर चौरसिया ने भी सुरक्षा की मांग की. मौके पर बीपीआरओ डा प्रभात रंजन, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, मुखिया संतोष कुमार झा, गोपाल साह, अशोक कुमार महतो, जागेश्वर बैठा, प्रभात कुमार उर्फ गुड्डू राय, श्रीराम साह उर्फ मनोज कुमार, रामसागर महतो, श्रवण पासवान, रणवीर चौरसिया, विनोद कुमार, फिरोजा बेगम, प्रेमनाथ चौहान, पंसस हीरालाल शर्मा, हरिवल्लव, बुधन रजक, पवन कुमार सिंह, कपिलदेव राय, संजीत सहनी, छोटू कुमार, चंदन कुमार, सोनी कुमारी, संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










