Samastipur News:विधायक ने किया विद्यालय भवन का उद्घाटन

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 01 Aug 2025 7:31 PM

विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान योजना के तहत बदिया दक्षिणी वार्ड नंबर 12 में प्राथमिक विद्यालय के भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक अजय कुमार ने किया.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : समग्र शिक्षा अभियान योजना के तहत बदिया दक्षिणी वार्ड नंबर 12 में प्राथमिक विद्यालय के भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक अजय कुमार ने किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने अपने कार्यकाल में हुए विकास की विस्तार से चर्चा की. उन्होंने जनता के साथ किये गये वादे को दोहराया. कहा कि जनता से वादा किया था कि जनता के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष करेंगे और गरीबों की आवाज उठाते रहेंगे इस वादे पर खड़ा उतारने का काम किया है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता के गाढी कमाई को लूटने में मशगूल है. पिछले दिन विधानसभा के अंदर बिहार के डबल इंजन की सरकार 71 हजार करोड़ रुपए का महा घोटाला किया. उसको सदन में उजागर किया गया. आज के वर्तमान दौर में मोदी के इशारे पर चुनाव आयोग भी काम कर रही है. आज गरीब वर्गों के मतदाताओं को चुनाव से वंचित कर मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश कर रही है. इसके लिए पूरे देश के स्तर पर जिला समाहर्ता के निकट प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. इस मौके पर राजगीर यादव, डॉ दिनेश कुमार, फूलेन चौधरी, राम पदारथ यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन