Samastipur News:अंचल प्रशासन का अर्थी जुलूस निकाल की सभा

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 7:06 PM

विज्ञापन

जमीन बेचवाने एवं सुधार करने की मांग को अनसुना करने के खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले अनशन जारी है.

विज्ञापन

फोटो संख्या : 5 अर्थी जुलूस में शामिल कार्यकर्ता Samastipur News:ताजपुर : प्रखंड के शाहपुर बघौनी पंचायत के रजिस्टर टू में रैयत का नाम घेरकर नया रैयत का नाम जोड़ कर जमीन बेचवाने एवं सुधार करने की मांग को अनसुना करने के खिलाफ भाकपा माले के बैनर तले अनशन जारी है. अनशन पर शहवाज तौहीदी, वसाम तौहीदी एवं मुखलिस तौहीदी अंचल-प्रखंड कार्यालय पर डटे हैं. शनिवार को अनशनकारियों की हालत बिगड़ने एवं प्रशासनिक सुधी नहीं लिये जाने से आक्रोशित माले कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल से झंडा, बैनर, मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां एवं अंचल प्रशासन का अर्थी लेकर जुलूस निकाला. बाजार भ्रमण कर नारे लगाते हुए माले कार्यकर्ता पुनः अनशन स्थल अंचल कार्यालय पहुंच कर जुलूस सभा में तब्दील हो गयी. अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की. सभा को प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, आसिफ होदा, शाद तौहीदी, मो. क्यूम, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, मनोज साह, मो. नेयाज, मो. नासीर, अरशद अली, मो. मिनहाजुलहक, फैयाज तौहीदी, संजीव राय, नौशाद तौहीदी, मो. शकील, मो. कादीर, संजीव कुमार, महावीर सिंह आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन