Samastipur News:मुंबई के पुणे से बरामद हुए प्रेमीयुगल
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 6:33 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक महीना पहले फरार हुए प्रेमीयुगल को पुलिस ने मुंबई के पुणे से बरामद कर लिया.
Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक महीना पहले फरार हुए प्रेमीयुगल को पुलिस ने मुंबई के पुणे से बरामद कर लिया. गुप्त सूचना पर मुंबई पहुंची पुलिस ने प्रेमीयुगल को बरामद करते हुए थाने लाकर पूछताछ शुरू की. बताया जाता है कि युवती अपने घर वालों के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की है. मामले के अनुसंधान कर्ता एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि करीब एक महीना पहले प्रेमीयुगल के फरार होने की सूचना पुलिस को मिली थी. प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले के अनुसंधान शुरू किया. काफी खोजबीन के बाद उसके मुंबई में होने की सूचना मिली. जहां पुलिस ने उसे शनिवार को बरामद करते हुए सकुशल थाना लाया. इस क्रम में पुलिस को युवती ने अपने परिजन के साथ ही रहने की इच्छा जताई है. सोमवार को उसे न्यायालय में बयान के लिये प्रस्तुत किया जायेगा. न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










