Samastipur News:सभी पदाधिकारियों की छुट्टी 19 मार्च तक रद्द, संवेदनशील जगहों की होगी बैरिकेडिंग

Edited by PREM KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से आगामी होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की.

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से आगामी होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु महत्वपूर्ण स्थलों संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग करने, डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.साथ ही सभी पदाधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्ट 19 मार्च तक रद्द करने का निर्देश दिया गया.

– होली के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि आगामी 13 मार्च को होलिका दहन से लेकर 15 मार्च होली की समाप्ति तक लगातार संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर रखते हुए विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे एवं किसी भी छोटी बड़ी घटना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे. इसके अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड डाउन एवं चिन्हित व्यक्तियों पर सीसीए इत्यादि की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा होली के दौरान मार्ग में आने वाले मस्जिद एवं संवेदनशील स्थलों, कब्रिस्तान आदि के आसपास आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग करने एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने के लिये सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में जबकि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडलों और अंचलों से वीसी के जरिये जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन