Samastipur News:किसानों ने परिभ्रमण कर उन्नत खेती के सीखे गुर

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 7:04 PM

विज्ञापन

सहायक तकनीकी प्रबंधक मारुत नंदन शुक्ल ने प्रखंड के कोठिया पंचायत में प्रगतिशील किसान संजय कुमार सिंह के कृषि प्रक्षेत्र का प्रखंडों से 200 किसानों को परिभ्रमण कराया.

विज्ञापन

Samastipur News:ताजपुर : सहायक तकनीकी प्रबंधक मारुत नंदन शुक्ल ने प्रखंड के कोठिया पंचायत में प्रगतिशील किसान संजय कुमार सिंह के कृषि प्रक्षेत्र का प्रखंडों से 200 किसानों को परिभ्रमण कराया. इसमें किसानों को शेडनेट हाउस में खेती, बेर की खेती, नींबू की खेती, केला की खेती, अंर्तवती खेती, बेल की खेती, हल्दी खेती के साथ-साथ अन्य फसलों की खेती और फसलों में सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के प्रयोग को किसानों को दिखाया गया. संजय कुमार सिंह प्रगतिशील किसान ने किसानों को अपनी फसल पद्धति के बारे में बताया. कहा कि आज के इस बदलते जलवायु में किसानों को सब्जियों के साथ-साथ उद्यानिकी फसल की तरफ बढ़ने की जरूरत है. बहुवर्षीय फसलों को लगाकर किसान अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. शुरुआती दौर में ऐसे फसलों में देखरेख की अधिक आवश्यकता पड़ती है. लेकिन जैसे-जैसे फसल लंबी अवधि की होती है वैसे-वैसे देखभाल की जरूरत कम हो जाती है. जिससे लागत में बचत होती है. मुनाफा अधिक होता है. मुखिया धर्मेंद्र कुमार चौरसिया ने प्रगतिशील किसान संजय सिंह को फूल माला अंग वस्त्र एवं छायाचित्र देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ अशोक कुमार के द्वारा जिला से आये उप परियोजना निदेशक आत्मा सुमित कुमार को फूल माला अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजीत कुमार रंजन ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के साथ-साथ किसानों का कार्यक्रम में समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर आदित्य पाण्डेय, मो. सज्जाद आलम, धर्मेंद्र कुमार, चंद्र मौली, निशा किरण, शशि भूषण, अवधशरण यादव, हेमंत सिंह, पंकज सिंह, चंदेश्वर प्रसाद, कपिल देव सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन