Samastipur News:कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक की तिथि निर्धारित

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 7:05 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में 19 सितंबर को आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

Samastipur News: सिंघिया : प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में 19 सितंबर को आयोजित की जायेगी. बीडीओ विवेक रंजन ने बताया कि यह बैठक प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति सभागार में आयोजित की जायेगी. जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी. बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी और 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य मौजूद रहेंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए रणनीति तय करना है. सदस्यों द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनरेगा, महिला सशक्तिकरण, पेयजल, कृषि और बाल विकास परियोजना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. इसके अलावा बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं और समस्याओं पर भी विचार किया जायेगा. ताकि उनका समाधान निकाला जा सके. यह बैठक प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इसमें सभी संबंधित पक्षों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन