Samastipur News:सिटी सेंट्रल स्कूल में डांडिया महोत्सव आयोजित
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 6:29 PM
सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप की मोहनपुर रोड, भूईंधारा, जितवरिया, नकटा और मूसापुर शाखा में दुर्गा पूजा को लेकर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया.
Samastipur News:समस्तीपुर : सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप की मोहनपुर रोड, भूईंधारा, जितवरिया, नकटा और मूसापुर शाखा में दुर्गा पूजा को लेकर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया. इस रंगारंग कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. भरपूर आनंद उठाया. कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई. जिन्होंने अपनी मनमोहक नृत्य व सांस्कृतिक गतिविधियों से दर्शकों का दिल जीत लिया. मंच पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत गरबा व डांडिया नृत्य की सराहना की. आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. वरीय प्राचार्य डॉ सीके ठाकुर, कुमार शशांक, आयुष कुमार सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी दुर्गेश कुमार, शिल्पी कर्ण, न्याशा सिन्हा, उपमा कुमारी, संगम कुमारी, निधि कुमारी, नेहा झा, प्रीति प्रिया, ऋतिक राज, कल्पना कुमारी, सरिता कुमारी, राम प्रवेश, सुदर्शन कुमार, राजू शर्मा, आशा कुमारी, राज प्रिया, निधि कुमारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा, अभ्यास व संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाई. विद्यालय समूह के चेयरमैन संजीव कुमार पांडेय ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की. कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों के मानसिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं. प्राचार्य मुल्लथारा के. करुणाकरण, श्याम कुमार चौरसिया, सुषमा ठाकुर, रुपांजलि कुमारी, सुप्रिया कुमारी ने प्रतिभागी छात्रों, शिक्षकों एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










