Samastipur News:भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 7:13 PM
वार्ड 9 में ठप पड़े नल-जल को चालू करने, गुणवत्तापूर्ण पाइप लाइन लगाने को लेकर समथू में प्रतिरोध मार्च निकाला.
Samastipur News:उजियारपुर : भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हरपुर रेवाड़ी पंचायत में ध्वस्त हो चुकी नल-जल व्यवस्था को दुरुस्त करने, वार्ड 9 में ठप पड़े नल-जल को चालू करने, गुणवत्तापूर्ण पाइप लाइन लगाने को लेकर समथू में प्रतिरोध मार्च निकाला. माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि पंचायत के वार्ड 9 में करीब एक महीना से जलापूर्ति ठप पड़ा है. लोग दूसरे वार्ड से पानी ढोकर लाते हैं. ग्रामीण पानी पीने, नहाने, खाना बनाने, कपड़े धोने के लिए परेशान हैं. विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. उन्होंने जिला समाहर्ता से अविलंब जलापूर्ति बहाल करवाने की मांग की. तननजय प्रकाश ने कहा कि गुणवत्ताहीन पाइप लाइन लगाने से जहां पाइप फटने लगा है. लोग नल-जल के कनेक्शन से वंचित हैं. मौके पर मो. मुस्तफा, मो. नयूम, शैरुल खातून, निर्धन शर्मा, मदीना खातून, रोजिया खातून, कपिलदेव महतो, नजीर, शहाना खातून, मो. इलियास, सुशीला बेगम, अफशाना खातून आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










