Samastipur News:आठ जनवरी के आसपास फिर बनेगी कोल्ड डे की स्थिति, तापमान 3.9 तक लुढ़का
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 06 Jan 2026 6:04 PM
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 07 से 11 जनवरी 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.
Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 07 से 11 जनवरी 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमान अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. मौसम के शुुष्क रहने की संभावना है. लगातार पछुआ हवाओं और सामान्य से कम तापमान के कारण कनकनी वाली ठंड बनी रह सकती है. 8 जनवरी के आसपास फिर से काेल्ड-डे की स्थिति बन सकती है, हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5-7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है.सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दाेपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है. मंगलवार का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










