Samastipur News:हिंदी दिवस पर गूंजे बच्चों के स्वर
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 6:34 PM
प्राथमिक विद्यालय सखवा में हिंदी दिवस मनाया गया. अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार रमण ने की.
Samastipur News:बिथान : प्राथमिक विद्यालय सखवा में हिंदी दिवस मनाया गया. अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार रमण ने की. शुरुआत छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की. शिक्षिका कुमारी सुषष्मिता यादव व रविशंकर कुमार ने हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला. छात्रा अनन्या रमण, साक्षी कुमारी, तान्या रमण, मेघा रानी, जयंती कुमारी, सुमन कुमारी, सिद्धि सुमन और छात्रों आयांश कुमार, अभिनव कुमार, पीयूष कुमार, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, अमन कुमार, अनुराग राज, सुशांत कुमार, सौरभ कुमार ने कविता पाठ, भाषण और निबंध के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये. प्रधानाध्यापक श्री रमण ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा और संस्कृति की पहचान है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










