Samastipur News:सरायरंजन के विभिन्न पंचायतों में लगा शिविर
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 24 May 2025 6:14 PM
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास शिविर का आयोजन किया गया.
Samastipur News:सरायरंजन : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से मुसापुर पंचायत के जगदीशपुर गांव में शिविर में दर्जनों लाभुकों को विकास के बारे में बताते हुए कर्मियों ने आवेदन लिया. इन शिविरों में दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण योजनाओं को सुचारू रूप से लागू किया किया गया. जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजना शामिल हैं. शिविर में राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड बनने, इन्द्रावास योजना में लाभुकों को घर देने, सड़क, पानी, नल-जल योजना आदि का आवेदन लिया गया है. बीडीओ सुनील कुमार ने क्षेत्र में लगे शिविरों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










