Samastipur News:बिथान पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर के साथ युवक को पकड़ा

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 Sep 2025 7:11 PM

विज्ञापन

बिथान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. थाना क्षेत्र के चंदौली चौक से गुजर रहे एक युवक को संदिग्ध हालत में चोरी की ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : बिथान थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. थाना क्षेत्र के चंदौली चौक से गुजर रहे एक युवक को संदिग्ध हालत में चोरी की ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला बेगूसराय साहेबपुर कमाल निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि रौशन बलिया थाना अंतर्गत मंसूरपुर गांव से महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर चोरी कर बिथान की ओर लेकर आ रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई. पुलिस ने उसे चंदौली चौक पर धर दबोचा. पुलिस ने मौके पर ही ट्रैक्टर जब्त कर लिया. आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है. पुलिस का मानना है कि इस मामले में एक संगठित गिरोह भी शामिल हो सकता है. इसकी पड़ताल की जा रही है. घटना को लेकर बिथान थाना कांड संख्या 104/25 दर्ज कर लिया गया है. थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन