Samastipur News:हसनपुर के केदार चौक पर युवक को मारी गोली

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 23 May 2025 6:18 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शासन गांव के केदार चौक के समीप गुरुवार की संध्या बदमाशों ने युवक को गोली मार दी.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : थाना क्षेत्र के शासन गांव के केदार चौक के समीप गुरुवार की संध्या बदमाशों ने युवक को गोली मार दी. जख्मी अवस्था में उसका उपचार जारी है. जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मुर्राहा गांव के अभय चौधरी के पुत्र सूरज कुमार चौधरी के रूप में हुई है. सूत्रों के मुताबिक सूरज अपनी पल्सर बाइक का पंक्चर बनाने घर से शासन की ओर आया था. जहां से वह गाड़ी का पंक्चर बनाकर घर लौट रहा था. इसी बीच केदार चौक के समीप गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. गोली उसके कमर के नजदीक लगने की बात बतायी जा रही है. चर्चा यह भी थी कि गोली लगने के बाद सूरज को परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल वह बेगूसराय में इलाजरत है. बेगूसराय में पुलिस ने जख्मी युवक से पूछताछ कर मामले की छानबीन की है. अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस अपने स्तर से हमलावरों की तलाश में जुटी है. घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन