पहली पाली में बंटा दूसरी पाली का प्रश्नपत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

(समस्तीपुर) : बहादुरपुर पटोरी परीक्षा केंद्र में मंगलवार को मैट्रिक की परीक्षा की प्रथम पाली में द्वितीय पाली का प्रश्न पत्र देकर परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गयी. दो घंटे बाद सीएस को इस भूल का आभास हुआ, तो छात्रों से कॉपी तथा प्रश्न पत्र लेकर उन्हें पुन: नयी उत्तर पुस्तिका और प्रथम पाली का प्रश्न […]
विज्ञापन
(समस्तीपुर) : बहादुरपुर पटोरी परीक्षा केंद्र में मंगलवार को मैट्रिक की परीक्षा की प्रथम पाली में द्वितीय पाली का प्रश्न पत्र देकर परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गयी. दो घंटे बाद सीएस को इस भूल का आभास हुआ, तो छात्रों से कॉपी तथा प्रश्न पत्र लेकर उन्हें पुन: नयी उत्तर पुस्तिका और प्रथम पाली का प्रश्न पत्र दिया गया.
एसडीओ राजेश कुमार एवं डीएसपी रवीश कुमार केंद्र पर पहुंचे. सीएस धनंजय प्रसाद चौधरी ने बताया कि छात्रों को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया.
जबकि छात्र व अभिभावकों ने बताया कि उन्हें दोबारा 12:30 बजे नयी कॉपी एवं प्रथम पाली का प्रश्न पत्र दिया गया. उनसे 1:45 बजे कॉपी ले ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










