आभूषण विक्रेताओं ने जताया रोष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के आभूषण विक्रेताओं ने सोमवार को चाय बेचकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय गुदरी बाजार में विजय ज्वेलर्स पर स्टॉल लगाया गया. आभूषण विक्रेता और कारीगरों ने पास से गुजरने वाले लोगों को बुला कर चाय खरीदने का अनुरोध किया. इस क्रम में केंद्र सरकार की ओर से आभूषण पर एक्साइज ड्यूटी लगाये […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के आभूषण विक्रेताओं ने सोमवार को चाय बेचकर विरोध प्रदर्शन किया. स्थानीय गुदरी बाजार में विजय ज्वेलर्स पर स्टॉल लगाया गया.
आभूषण विक्रेता और कारीगरों ने पास से गुजरने वाले लोगों को बुला कर चाय खरीदने का अनुरोध किया. इस क्रम में केंद्र सरकार की ओर से आभूषण पर एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने से होने वाले नुकसान की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. विक्रेताओं के विरोध के 12 वें दिन नमो टी स्टॉल पर मौजूद स्वर्णकार व्यवसायी एवं कारीगर संघ के सदस्यों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें मान नहीं लेती है उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, संत कुमार, बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिवराम प्रसाद, राज कुमार गुप्ता, बासुकीनाथ प्रसाद, अश्वनी कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, निर्मल कुमार गुप्ता, अनिल घोष, विजय कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, विजय कुमार गोपी, श्रवण कुमार सोनी ने विरोध जताया.
इन्होंने जताया आक्रोश: संजय कुमार गुप्ता, शंभू प्रसाद सोनी, अर्जुन कुमार, लखींद्र कुमार सोनी, संजय कुमार, ओंकारनाथ, कैलाश सोनी, आनंद कुमार, बीरू कुमार, मनीष कुमार, चंद्र किशोर प्रसाद, रोहित कुमार, रवि कुमार, रवि गुप्ता, प्रेम गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, मंटू गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, अन्नी साह, राजन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, दिनेश्वर प्रसाद गुप्ता, दीपू, आयूष राज, आशीष कुमार, उमाशंकर प्रसाद, ऋषभ आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










