जताया विरोध .मिर्जा चौकी से गिट्टी लादकर दरभंगा जा रहा था ट्रक ड्राइवर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Feb 2016 1:15 AM (IST)
विज्ञापन

एमवीआइ ने ट्रक चालक को पीटा एमवीआइ व उनके समर्थकों ने एक ट्रक चालक की पिटाई कर दी. इससे जिला मोटर व्यवसायी संघ ने विरोध प्रदर्शन किया. समस्तीपुर : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शुक्रवार की सुबह एमवीआइ व उनके समर्थकों द्वारा एक ट्रक चालक की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश […]
विज्ञापन
एमवीआइ ने ट्रक चालक को पीटा
एमवीआइ व उनके समर्थकों ने एक ट्रक चालक की पिटाई कर दी. इससे जिला मोटर व्यवसायी संघ ने विरोध प्रदर्शन किया.
समस्तीपुर : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शुक्रवार की सुबह एमवीआइ व उनके समर्थकों द्वारा एक ट्रक चालक की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित ट्रक चालक के लिखित बयान पर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसमें एमवीआइ और उनके पांच समर्थकों को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में ट्रक चालक लखीसराय जिले के खैरी निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र मिंटू यादव ने कहा है कि वह ट्रक संख्या बीआर 38ए/ 6972 से मिर्जा चौकी से गिट्टी लेकर दरभंगा जा रहा था. बाजार समिति के समीप वह सुबह करीब चार बजे पहुंचा. जहां एमवीआइ अपने चार पांच समर्थकों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी क्रम में मेरे ट्रक को रोका गया और इंट्री के संबंध में पूछताछ की गयी. मेरे द्वारा इंट्री नहीं होने की बात कहने पर गाड़ी को बाजार समिति के प्रांगण में खड़ा करवा कर दस हजार रुपये की मांग की गयी. रुपये देने से इनकार करने पर गाड़ी का सीजर काटा गया.
इसी बीच एमवीआइ के साथ खड़े निजी आदमी ट्रक की केबिन में घुस वहां रखे रुपये निकालने लगा. जब उसने इसका विरोध किया तो एमवीआइ और उनके समर्थकों ने लाठी डंडा से मारपीट करने लगे और जबरन केबिन में रखे करीब पांच हजार रुपया निकाल लिया. इधर, पुलिस ने जख्मी ट्रक चालक को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन कर रही है. मौके पर संघ के सचिव संजीव कुमार सुमन, पारसनाथ सिंह, उमेश राय, बिन्दु राय, महेश राय, संतोष राय, रणवीर सिंह, अनिल महराज, अरविंद राय, ओमप्रकाश समेत दर्जनों मोटर व्यवसायी मौजूद थे.
एमवीआइ पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
मोटर व्यवसायी संघ ने ओपी घेरा
ट्रक चालक की पिटाई से गुस्साये जिला मोटर व्यवसायी संघ के सदस्यों ने संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को मथुरापुर ओपी का घेराव किया. आक्रोशित मोटर व्यवसायी आरोपित एमवीआइ अजिताभ कुमार और उनके समर्थकों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. संघ अध्यक्ष ने बताया कि एमवीआइ और उनके समर्थकों द्वारा आये दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.
संगठन ने पूर्व में भी जताया था विरोध: एमवीआइ अजिताभ कुमार के आचरण को लेकर जिला मोटर व्यवसायी संघ ने पूर्व में भी जिलाधिकारी को आवेदन दिया था. जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. संघ के द्वारा अपने पत्रांक 124 दिनांक 28.12.15 को डीएम को दिये आवेदन में कहा गया था कि मोटरयान निरीक्षक अजिताभ कुमार अपने चार पांच समर्थकों के साथ अवैध वसूली करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










