वीक्षण कार्य से मुक्त किये गये दो वीक्षक

शाहपुर पटोरी : पटोरी के तीन परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी चौकसी के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा के पहले ही दिन जीबी इंटर स्कूल परीक्षा केन्द्र से एक छात्रा को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया तथा उक्त कक्ष में प्रतिनियुक्त दो वीक्षकों को लापरवाही बरतने के आरोप में वीक्षण कार्य से मुक्त कर […]
शाहपुर पटोरी : पटोरी के तीन परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी चौकसी के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा के पहले ही दिन जीबी इंटर स्कूल परीक्षा केन्द्र से एक छात्रा को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया तथा उक्त कक्ष में प्रतिनियुक्त दो वीक्षकों को लापरवाही बरतने के आरोप में वीक्षण कार्य से मुक्त कर दिया गया. केन्द्राधीक्षक राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि एसएस कॉलेज हवासपुर की एक छात्रा प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपी लेकर बाहर निकल गयी. जब कक्ष में कॉपी का मिलान किया गया तो पाया गया कि एक कॉपी कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










