कॉलेज को निकली नाबालिग छात्रा गायब

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांव से काॅलेज के लिए निकली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया. इस बाबत बुधवार को अपहृता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें लसकारा गांव के स्व सुरेश सहनी के पुत्र मोहित सहनी को आरोपित किया है. प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने […]
वारिसनगर : थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांव से काॅलेज के लिए निकली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया. इस बाबत बुधवार को अपहृता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें लसकारा गांव के स्व सुरेश सहनी के पुत्र मोहित सहनी को आरोपित किया है. प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने कहा है कि उनकी पुत्री 19 फरवरी की सुबह घर से समस्तीपुर स्थित एक काॅलेज में पढ़ने के लिए निकली जो देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंची.
तब खोजबीन के क्रम में पता चला कि ताजपुर थाना के लसकारा गांव के स्व सुरेश सहनी का पुत्र मोहित सहनी ने अपने रिश्तेदार छतनेश्वर गांव के कई लोगों के सहयोग से शादी की नियत से लड़की को बहला-फूसला कर उसका अपहरण कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










