बाल बच्चों के साथ पटना रवाना हुए गृहरक्षक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 4:05 PM
पटना में अनिश्चितकालीन धरना में होंगे शामिलमांगें पूरी होने तक संगठन के साथ जारी रहेगी लड़ाईसमस्तीपुर. सरकार और संगठन में जारी गतिरोध के बीच गृहरक्षकों का आंदोलन सोमवार को 25 वें दिन में प्रवेश कर गया. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन में गृहरक्षकों ने धरना देकर […]
पटना में अनिश्चितकालीन धरना में होंगे शामिलमांगें पूरी होने तक संगठन के साथ जारी रहेगी लड़ाईसमस्तीपुर. सरकार और संगठन में जारी गतिरोध के बीच गृहरक्षकों का आंदोलन सोमवार को 25 वें दिन में प्रवेश कर गया. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन में गृहरक्षकों ने धरना देकर अन्य दिनों की भांति ही मांगें रखी. इस क्रम में मांगें पूरी होने तक केंद्रीय संगठन के साथ कदम से कदम मिला कर आंदोलन में शरीक होने का संकल्प दोहराया. इसके साथ ही पटना कूच करने की तैयारी में भी जुट गये. संगठन के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि नौ जून से पटना में शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए गृहरक्षक अपने साथ अपने बाल बच्चों को भी ले जा रहे हैं. ताकि इससे भी सरकार का ध्यान इनकी ओर आकृष्ट हो सके और सहानुभूतिपूर्वक सरकार विचार कर गृहरक्षकों की मांगों को मान लें. यदि ऐसा नहीं हुआ तो नयी रणनीति तय की जायेगी. उन्होंने बताया कि जब तक सरकार अब इनकी मांगों को मान नहीं लेती है तब तक आंदोलन से अपना पांव पीछे नहीं किया जायेगा. मौके पर जिला सचिव कैलाश कुमार झा, उप सचिव रामप्रीत राय समेत संगठन के अन्य पदधारक और गृहरक्षा वाहिनी के जवान उपस्थित थे. ज्ञात हो कि विगत दो दिनों में गृहरक्षकों ने शहर की सड़कों पर भिक्षाटन किया. इससे पूर्व भी कई आंदोलनों के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराने का प्रयास कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










