Samastipur: दलसिंहसराय में फाइनेंस कर्मी पर तानी पिस्तौल, पूरी वारदात CCTV में कैद

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी फुटेज

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सड़क विवाद के बाद फाइनेंस कर्मी पर पिस्तौल तानने की घटना से सनसनी फैल गई. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया. बाइक सवार बदमाश ने एक फाइनेंस कर्मी का पीछा कर उस पर पिस्तौल तान दी. घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

डैनी चौक पर शुरू हुआ विवाद

पीड़ित की पहचान कोनेला निवासी प्रदीप राय के पुत्र गोविंद राय के रूप में हुई है. बताया गया कि गोविंद एक फाइनेंस कंपनी में गाड़ी खींचने का काम करते हैं.

जानकारी के अनुसार, गोविंद राय डैनी चौक के पास अपनी गाड़ी रोककर एक बाइक सवार से पूछताछ कर रहे थे. इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार युवक आक्रोशित हो गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

पीछा कर पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

बहस के बाद आरोपी बाइक सवार ने गोविंद राय का पीछा किया. डैनी चौक से आगे एसएच-88 पर स्थित एक होटल के पास आरोपी ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा दी.

इसके बाद आरोपी ने जेब से पिस्तौल निकालकर गोविंद पर तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा.

भीड़ जुटते ही फरार हुए बदमाश

गोविंद राय ने बताया कि घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी. इसके बाद एक बाइक पर सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद पीड़ित ने दलसिंहसराय थाना में इसकी सूचना दी.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.

थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बाइक सवार की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

समस्तीपुर के दलसिंहसराय से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन