परीक्षार्थी ध्यान दें! 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Author Prakash kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा मद्य निषेध अवर निरीक्षक (SI) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और 10:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से आयोजित मद्य निषेध अवर निरीक्षक (SI) पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है.

10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की साफ प्रति तथा आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र को लाना अनिवार्य होगा.

परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम

प्रशासन के अनुसार परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच होगी. केवल अधिकृत और प्रतिनियुक्त कर्मियों को ही परीक्षा परिसर में प्रवेश मिलेगा.

इसके अलावा परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा के अंतिम 30 मिनट के दौरान शौचालय जाने पर भी रोक रहेगी. विशेष परिस्थिति में अनुमति मिलने पर अभ्यर्थी की गहन तलाशी और निगरानी की जाएगी.

डीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिले के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • विधि महाविद्यालय
  • डॉ. एलकेवीडी कॉलेज, ताजपुर
  • आरएसबी इंटर विद्यालय
  • तिरहुत एकेडमी
  • बालिका उच्च विद्यालय, घोषलेन
  • गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय
  • कन्या मध्य विद्यालय, कचहरी रोड
  • प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम
  • श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय, जितवारपुर
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर
  • श्री सुंदर उच्च विद्यालय, मुक्तापुर
  • अपग्रेडेड उच्च विद्यालय, धुरलख
  • उत्क्रमित उच्च विद्यालय, शंभुपट्टी
  • जगदेव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, आधारपुर
  • उत्क्रमित उच्च विद्यालय, वासुदेवपुर (कल्याणपुर)
  • उच्च माध्यमिक विद्यालय, सारी
  • जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचित एक अन्य परीक्षा केंद्र

जिला प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के दौरान आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
Prakash Kumar

लेखक के बारे में

By Prakash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन