शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस, लाठी-डंडे बरसाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 7:31 AM
विज्ञापन
हसनपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के गोहा चौक स्थित शराब दुकान पर छापेमारी करने गयी पुलिस दल पर लोगों ने हमला बोल दिया. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में लोगों को बैठाकर शराब पिलायी जाती है. सूचना […]
विज्ञापन
हसनपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के गोहा चौक स्थित शराब दुकान पर छापेमारी करने गयी पुलिस दल पर लोगों ने हमला बोल दिया. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में लोगों को बैठाकर शराब पिलायी जाती है.
सूचना पर वह दल-बल के साथ छापेमारी करने पहुंचे. इसी दौरान वहां पहले से मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे के साथ पुलिस दल पर हमला बोल दिया. पुलिस के विरोध करने पर वे लोग भाग गये. इस मामले में थानाध्यक्ष के आवेदन पर चौक के ही सुरेश चौधरी सहित नौ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी शराब दुकानों में सघन छापेमारी की जायेगी. साथ ही निर्धारित समय से अधिक समय तक दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










