व्यवसायी से तीन लाख की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2015 7:13 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट के पास रविवार की शाम अपराधियों ने चीनी के थोक व्यवसायी अरविंद कुमार से तीन लाख रुपये लूट लिये. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की. वह प्रतिदिन की तरह बाजार समिति स्थित अपनी दुकान से बाइक से सवार होकर वापस घर लौट रहे थे.इसी दौरान मगरदहीघाट के […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट के पास रविवार की शाम अपराधियों ने चीनी के थोक व्यवसायी अरविंद कुमार से तीन लाख रुपये लूट लिये. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की.
वह प्रतिदिन की तरह बाजार समिति स्थित अपनी दुकान से बाइक से सवार होकर वापस घर लौट रहे थे.इसी दौरान मगरदहीघाट के समीप हथियारों से लैस अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद हथियार दिखाकर डिक्की में रखे तीन लाख रुपये निकाल लिया व उनकी बाइक भी लेकर फरार हो गये. नगर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष असरार अहमद ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










