अब आठ जून से खुलेंगे विद्यालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 4:04 PM
मोहनपुर. लगभग दो महीनों के बाद विद्यालयों में रौनक लौटेगी. पूरे 41 दिन बाद नियोजित शिक्षकों की हड़ताल एवं नियमित शिक्षकों के समर्थन के कारण विद्यालय में पठन-पाठन बाधित रहा. भूकंप के कारण विद्यालय में मुख्यमंत्री ने समय से पहले गरमी की छुट्टी दे दी. अब करीब दो महीनों के बाद आगामी आठ जून से […]
मोहनपुर. लगभग दो महीनों के बाद विद्यालयों में रौनक लौटेगी. पूरे 41 दिन बाद नियोजित शिक्षकों की हड़ताल एवं नियमित शिक्षकों के समर्थन के कारण विद्यालय में पठन-पाठन बाधित रहा. भूकंप के कारण विद्यालय में मुख्यमंत्री ने समय से पहले गरमी की छुट्टी दे दी. अब करीब दो महीनों के बाद आगामी आठ जून से विद्यालयों को खोला जा रहा है. बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित ने बताया कि विद्यालयों में पाठन-पठन के अतिरिक्त मध्याह्न भोजन के संचालन के प्रति भी सावधानी बरती जायेगी. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में हड़ताल के कारण पीछे पड़े पाठ्यक्रम को पूरा करने की भी महत्वपूर्ण योजना बनायी जा रही है. बहुत जल्द ही नियोजित शिक्षकों को कार्यतालिका देकर हड़ताल के समय को समंजित करने का निर्देश दिया जायेगा. बीआरपी ने यह भी बताया कि हड़ताल के समय के बदले छुट्टी के दिनों में भी पढ़ाई जारी रखी जायेगी, ताकि नियोजित शिक्षकों के वेतन पर बुरा प्रभाव न पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










